akhbaar update

बिटोनी यार्ड में डीजल चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद

 




जबलपुर - रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मदन महल चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिटोनी यार्ड से डीजल चोरी के मामले का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, मध्य बिटोनी यार्ड के A&D साइडिंग में खड़े इंजन से करीब 200 लीटर डीजल चोरी होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल जांच शुरू की गई।

तीन आरोपी मौके से पकड़े गए

सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने तीन आरोपियों—आशीष कुमार मल्लाह (22), यशवंत गौड़ उर्फ गद्दार (20) और माधव रैकवार उर्फ राज (19)—को 45 लीटर डीजल के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि इससे पहले वे 155 लीटर डीजल निकालकर पाटन मोड़ के पास बेच चुके थे।

अन्य आरोपियों तक पहुंची पुलिस

आरोपियों की निशानदेही पर आगे कार्रवाई करते हुए पाटन क्षेत्र से अरविंद सिंह उर्फ केजरीवाल के पास से एक कार (MP-20-CC-3293) सहित 70 लीटर डीजल बरामद किया गया। वहीं शेख इस्माइल के पास से 85 लीटर डीजल भी जब्त किया गया। 

                                   

200 लीटर डीजल बरामद, कार भी जब्त

पूरी कार्रवाई में कुल 200 लीटर डीजल बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 18,396 रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3 और रेलवे अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। चोरी में इस्तेमाल की गई मारुति कार भी जब्त कर ली गई है।

जांच जारी, नेटवर्क खंगालने में जुटी RPF

रेलवे सुरक्षा बल का कहना है कि यह कार्रवाई टीमवर्क और त्वरित प्रतिक्रिया का परिणाम है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update