akhbaar update

पाटन में खेत से नया ट्रैक्टर चोरी, किसान ने रखा 50 हजार इनाम

 


जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम टिमरी में चोरी की अनोखी वारदात सामने आई है। चोरों ने बाड़े में खड़े दो ट्रैक्टरों में से पुराने को छोड़कर सिर्फ नया ट्रैक्टर चोरी कर लिया।

किसान नरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि 16 अप्रैल की रात उन्होंने दोनों ट्रैक्टर घर के पास खड़े किए थे। देर रात चोर बाड़े में घुसे और करीब डेढ़ साल पहले खरीदा गया नया ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले गए, जबकि पुराना ट्रैक्टर वहीं छोड़ दिया।

सुबह जब किसान बाड़े में पहुंचे तो नया ट्रैक्टर गायब था। इसके बाद गांव और आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सीसीटीवी में दिखा ट्रैक्टर, मंडला की ओर ले जाते नजर आए चोर

किसान और उसके साथियों ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक व्यक्ति ट्रैक्टर को मंडला की ओर ले जाते दिखाई दिया है।

50 हजार रुपये का इनाम घोषित

मामले में पाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। किसान ने ट्रैक्टर का पता बताने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update