akhbaar update

माढ़ोताल में अवैध चाकू के साथ युवक पकड़ा, 50 चाकू बरामद

 



जबलपुर। माढ़ोताल इलाके में पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू रखने के मामले में पकड़ा है। उसके पास से करीब 50 चाइनीज चाकू बरामद हुए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मदर टेरेसा इलाके के एक घर में चाकू जमा कर रखे गए हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल थाना पुलिस ने मिलकर दबिश दी।

दबिश के दौरान पारस जैन नाम के युवक को पकड़ा गया। घर की तलाशी लेने पर बड़ी संख्या में चाकू मिले। पुलिस के मुताबिक ये चाकू सप्लाई करने के लिए रखे गए थे।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि चाकू कहां से आए और किन लोगों को दिए जाने थे।

पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update