akhbaar update

बिजली चोरी पर सख्ती, 5 पर केस दर्ज, 8 बकायादारों के कनेक्शन काटे

 


जबलपुर। बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए पाटन संभाग के भिटौनी टाउन में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 5 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए, वहीं 8 बड़े बकायादारों के कनेक्शन काट दिए गए।

यह कार्रवाई कार्यपालन अभियंता के निर्देश पर सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं की टीम द्वारा की गई। टीम ने घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की, जिसमें 5 लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए। मौके पर ही उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए।

अभियान के दौरान उन उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई की गई, जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं किया था। ऐसे 8 बड़े बकायादारों की बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई। विभाग ने साफ किया है कि बकाया राशि जमा करने के बाद ही कनेक्शन दोबारा जोड़े जाएंगे।

अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और बिजली चोरी या बिल बकाया रखने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। वितरण केंद्र प्रभारी रंजन पाण्डेय ने बताया कि शहपुरा टाउन के सभी वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से जांच अभियान चलाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update