akhbaar update

हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती, 141 चालकों पर कार्रवाई

 


जबलपुर। सड़क हादसों को कम करने के लिए जबलपुर पुलिस ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। इस कार्रवाई में इंटरसेप्टर व्हीकल की मदद से 141 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उन जगहों को चिन्हित किया, जहां तेज गति के कारण अधिक दुर्घटनाएं होती हैं। इसके बाद वहां विशेष निगरानी रखते हुए कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान तेज रफ्तार में वाहन चलाते पाए गए 141 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 112/183 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 41 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही, संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

पुलिस ने बताया कि इंटरसेप्टर व्हीकल में लगे हाई पावर कैमरे दिन-रात और हर मौसम में तेज गति से चलने वाले वाहनों को आसानी से पकड़ लेते हैं।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे तय गति सीमा में ही वाहन चलाएं और नियमों का पालन करें, ताकि हादसों से बचा जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update