akhbaar update

304 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

 


जबलपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 304 पाव देशी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में गोरखपुर थाना और रामपुर चौकी की टीम ने यह कार्रवाई की।

थाना प्रभारी नितिन कमल के अनुसार, 14 अप्रैल की रात सूचना मिली थी कि रामपुर छापर निवासी गंगा उर्फ गंगू सोनकर अवैध शराब बेचने के लिए एकलव्य छात्रावास के पास पहाड़ी किनारे छुपाकर रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर पत्थरों के बीच छुपाकर रखी गई चार बोरियों में 304 पाव देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में रामपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र जाटव सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update