जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात आरोपियों ने उसके बैंक खातों से कुल 1 लाख 45 हजार रुपए निकाल लिए।
पीड़ित विभाष कुमार जैन (45) निवासी स्वामी वीरेंद्रपुरी ने पुलिस को बताया कि 15 मार्च 2026 को वह घर पर थे। इसी दौरान उनके HDFC बैंक और SBI खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर पैसे निकाल लिए गए।
जानकारी के अनुसार, HDFC खाते से 74 हजार रुपए और SBI खाते से 49 हजार रुपए अज्ञात UPI आईडी पर ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 16 मार्च की सुबह करीब 9:50 बजे फिर HDFC खाते से 22 हजार रुपए और निकाल लिए गए।
पीड़ित ने बताया कि उन्हें किसी भी तरह का मैसेज या कॉल नहीं मिला, जिससे उन्हें समय पर जानकारी नहीं हो सकी। शाम को जब उन्होंने बैंक खाता चेक किया, तब ठगी का पता चला।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।