akhbaar update

चार बेटियों को तलाब में फेंककर महिला ने की आत्महत्या, गांव में मातम

 


सागर। ग्राम नन्ही देवरी खमरिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी चार बेटियों को तलाब में फेंकने के बाद पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय सविता बाई ने रात में अपनी बेटियां अंशिका (7), रक्षा (5), दीक्षा (3) और 5 माह की मनीषा को लेकर घर से बाहर निकल गई। उसने घर के पास ही स्थित तलाब में चारों बच्चियों को फेंक दिया और इसके बाद पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।


सुबह जब परिजनों ने देखा कि सविता और बच्चियां घर में नहीं हैं तो उनकी तलाश शुरू की गई। कुछ दूर पर सविता का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। वहीं पास के तलाब में बच्चियों के शव दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तलाब से तीन बच्चियों के शव निकाल लिए गए। चौथी बच्ची की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार सविता का पति चंद्रभान लोधी पिछले एक साल से गांव से बाहर रह रहा था और उससे संपर्क कम हो पाता था। इसी कारण सविता काफी तनाव में थी। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update