जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा है कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि गैस को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें।
कलेक्टर ने बताया कि उपभोक्ता 25 दिन के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें, ताकि जिन लोगों को वास्तव में जरूरत है उन्हें समय पर गैस मिल सके। अनावश्यक बुकिंग से सर्वर पर अधिक लोड पड़ता है और जरूरतमंद लोगों को परेशानी होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि गैस वितरण व्यवस्था पर प्रशासन की लगातार नजर है, ताकि किसी तरह की समस्या न आने पाए।