akhbaar update

गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन



जबलपुर। ग्वारीघाट वार्ड के ललकुआँ पोलीपाथर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और गैस की कमी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूर्व मंत्री तरुण भनोत और प्रदेश सचिव गौरव भनोत के मार्गदर्शन में शंकरशाह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद पटेल और मिंटू मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता खाली गैस सिलेंडर और बर्तन लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है और महिलाओं को घर चलाने में परेशानी हो रही है।

कार्यकर्ताओं ने सरकार से गैस की कीमतें कम करने और आपूर्ति व्यवस्था ठीक करने की मांग की। इस दौरान कई कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update