akhbaar update

गैस सिलिंडर के लिए मची अफरा-तफरी, घंटों लाइन में खड़े उपभोक्ता परेशान

 


जबलपुर।  इन दिनों गैस सिलिंडर को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि उपभोक्ता अपने काम छोड़कर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा।

उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने समय पर गैस बुकिंग करवाई, मोबाइल पर मैसेज और डीएसी नंबर भी मिला, लेकिन कई दिनों बाद भी सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो रही। आधारताल की एक गैस एजेंसी के बाहर खड़े एक उपभोक्ता ने बताया कि उसने 15 मार्च को बुकिंग की थी, लेकिन अब तक सिलिंडर नहीं मिला है।

गैस एजेंसियों के संचालकों का कहना है कि इस समय स्थिति सामान्य नहीं है। पहले जहां रोज 400 से 500 बुकिंग आती थीं, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 4000 से ज्यादा हो गई है। इतनी ज्यादा बुकिंग होने के कारण समय पर सप्लाई करना मुश्किल हो रहा है।

एजेंसी संचालक सौरभ जाट के मुताबिक, अचानक बढ़ी मांग के कारण डिलीवरी में देरी हो रही है। उपभोक्ता नाराज होकर एजेंसियों में पहुंचकर विवाद कर रहे हैं। कुछ दिन पहले तो हालात इतने बिगड़ गए कि हंगामा हो गया और पुलिस को बुलाना पड़ा।

हालांकि गैस कंपनियों का दावा है कि वे तय स्टॉक के अनुसार एजेंसियों को सिलिंडर दे रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों को अभी भी राहत नहीं मिल रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update