akhbaar update

जबलपुर के एडवेंचर पार्क में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा, सभी लोग सुरक्षित

 


जबलपुर।  बरगी थाना क्षेत्र के मानेगांव-चूल्हा गोलाई स्थित फडिंगो गेम जोन क्लब में बुधवार शाम लगी भीषण आग के बाद सनसनीखेज मामला सामने आया है। आग बुझने के बाद जब पुलिस ने अंदर जांच की, तो एक युवक का जला हुआ कंकाल मिला, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक आग लगने के समय क्लब में कुछ कर्मचारी, एक वेल्डर और अन्य लोग मौजूद थे। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग बाहर निकल आए, लेकिन आशंका है कि कोई अंदर ही फंस गया था।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस को शक है कि मृतक क्लब का ही कोई कर्मचारी हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जले हुए कंकाल का पंचनामा कर उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया है, ताकि पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

पुलिस कर्मचारियों और मौके पर मौजूद लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

इधर, क्लब मालिक का मोबाइल बंद होने के कारण जांच और भी उलझ गई है। पुलिस अब हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update