akhbaar update

गुरंदी बाजार में अगरबत्ती दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

 


जबलपुर। बेलबाग थाना क्षेत्र के गुरंदी बाजार में बीती देर रात एक अगरबत्ती की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बेलबाग थाना पुलिस और नगर निगम के फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, तब जाकर आसपास के क्षेत्र में फैलने का खतरा टला।

बताया जा रहा है कि आगामी नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए दुकानदार ने बड़ी मात्रा में अगरबत्ती, धूपबत्ती और अन्य पूजन सामग्री का स्टॉक जमा किया था। ये सभी सामान ज्वलनशील होने के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के तुरंत बाद बिजली विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन समय पर बिजली सप्लाई बंद नहीं होने से आग बुझाने में दिक्कत आई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर बिजली विभाग समय पर पहुंचकर विद्युत आपूर्ति बंद कर देता, तो नुकसान काफी कम हो सकता था। दमकल की गाड़ियों को भी लंबे समय तक बिजली बंद होने का इंतजार करना पड़ा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update