akhbaar update

हाईकोर्ट में संजय पाठक से जुड़े दोनों मामलों की सुनवाई टली, अप्रैल में होगी अगली सुनवाई

 


जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में विजयराघवगढ़ के भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़े दो अलग-अलग मामलों की सुनवाई फिलहाल टाल दी गई है। अदालत ने इन दोनों मामलों में अगली सुनवाई के लिए अप्रैल महीने के पहले सप्ताह की तारीख तय की है।

जज से संपर्क करने का मामला

पहला मामला न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश से जुड़ा है। यह मामला पिछले साल काफी चर्चा में आया था, जब 1 सितंबर 2025 को न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा ने खुली अदालत में बताया था कि विधायक संजय पाठक ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया।
इसके बाद न्यायमूर्ति ने निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उस केस की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था।

इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण इस संबंध में कोर्ट में याचिका दायर की गई है। हाल ही में हुई सुनवाई में विधायक पक्ष की ओर से लिखित जवाब  पेश की गईं। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अगली सुनवाई 2 अप्रैल तय की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update