akhbaar update

कर्मचारी ने मालिक को लगाया चूना, बैग से नगदी और जेवर लेकर फरार




जबलपुर। शहर के पाटन क्षेत्र में एक कर्मचारी द्वारा अपने ही मालिक के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी कर्मचारी लाखों रुपये नगद और जेवर लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार सराफा कारोबारी अमित उर्फ गोलू अपने कर्मचारी सुमित यादव के साथ काम के सिलसिले में शहर आया था। उनके बैग में करीब 1 लाख 80 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर रखे हुए थे।

घर पहुंचने के बाद जब कारोबारी ने बैग चेक किया तो उसमें से नगदी और जेवर गायब मिले। शक होने पर उसने कर्मचारी सुमित से पूछताछ की, लेकिन वह टालमटोल करता रहा और बाद में मौका पाकर फरार हो गया।

घटना के बाद कारोबारी ने पाटन थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update