akhbaar update

गोकलपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सातवां आरोपी गिरफ्तार; एक अभी भी फरार




जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के गोकलपुर में सड़क दुर्घटना के बाद हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही अब तक सात आरोपियों को पकड़ा जा चुका है, जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस के अनुसार 9 फरवरी को बाइक और कार की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने एकांत साहू पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मामले का आरोपी कमलेश महुबिया पुराने आरटीओ कार्यालय के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और खून से सना चाकू भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में कुल 8 लोग शामिल थे। अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि छोटू ठाकुर नाम का एक आरोपी अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update