akhbaar update

बिजली बिल बकाया पर कनेक्शन काटा, नाराज युवक ने बिजली कार्यालय में किया हंगामा



जबलपुर। बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाने से नाराज एक युवक ने बिजली विभाग के कार्यालय में पहुंचकर हंगामा कर दिया। युवक ने अधिकारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

20 हजार से ज्यादा का था बकाया बिल
जानकारी के अनुसार दर्शन भाटिया के घर में चार बिजली कनेक्शन हैं, जिन पर 20 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया था। विभाग द्वारा नियमों के तहत कनेक्शन काटे जाने के बाद वह नाराज होकर कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से बहस करने लगा।

कार्यालय में कर्मचारियों को दी धमकी
बताया जा रहा है कि युवक ने कार्यालय के अंदर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें धमकाने लगा। अचानक हुए इस हंगामे से वहां मौजूद कर्मचारी और उपभोक्ता भी घबरा गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक कर्मचारियों से उलझता दिखाई दे रहा है।

पत्नी ने भी पहुंचकर दी धमकी
सूत्रों के अनुसार युवक के जाने के बाद उसकी पत्नी भी कार्यालय पहुंची और अधिकारियों को धमकाने लगी। इससे कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

मामले में FIR दर्ज
शिकायत के आधार पर ओमती थाना पुलिस ने दर्शन भाटिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

कर्मचारियों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बकाया बिल वसूली और कनेक्शन काटने की कार्रवाई नियमों के अनुसार की जाती है। कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार या धमकी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update