akhbaar update

जबलपुर में फिर मोबाइल लूट, युवक के हाथ से फोन छीनकर फरार



जबलपुर। शहर में मोबाइल लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अधारताल में एक युवक से मोबाइल लूट की घटना के बाद अब ओमती थाना क्षेत्र में भी एक युवक लूट का शिकार हो गया।

पुलिस के अनुसार आजाद नगर निवासी मोहम्मद सोहेल ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 9 मार्च की रात करीब 9:25 बजे वह काम खत्म कर तैयब अली चौक से घंटाघर की ओर ऑटो लेने जा रहा था। जब वह मशीन वाले बाबा की मजार के पास पहुंचा, तभी पीछे से बाइक पर आए अज्ञात युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और तेजी से भाग गया।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update