akhbaar update

19 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूरी पूजा विधि




हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व माना जाता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और भक्त पूरे श्रद्धा भाव से व्रत और साधना करते हैं। इस साल नवरात्र 19 मार्च, गुरुवार से शुरू हो रहे हैं। खास बात यह है कि इसी दिन हिंदू नववर्ष भी शुरू हो रहा है, इसलिए इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है।

पंडितों के अनुसार इस बार कलश स्थापना के दो ही शुभ मुहूर्त हैं। पहला मुहूर्त सुबह 6:50 बजे से 7:52 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:50 बजे तक है। भक्तों को इन्हीं समयों में कलश स्थापना करना शुभ माना गया है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस बार माता रानी पालकी में सवार होकर आ रही हैं, जो सुख-समृद्धि और शुभ संकेत का प्रतीक माना जाता है।

कलश स्थापना का महत्व:
कलश स्थापना नवरात्र का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसे घर में सुख, शांति और समृद्धि के लिए किया जाता है। मान्यता है कि सही विधि से स्थापना करने पर मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद मिलता है।

कलश स्थापना की आसान विधि:

  • सबसे पहले साफ जगह पर मिट्टी या धातु का कलश रखें (मिट्टी का कलश सबसे शुभ माना जाता है)

  • कलश में पानी भरें और उसमें थोड़ा गंगाजल मिलाएं

  • फिर हल्दी, सुपारी, लौंग, इलायची, सिक्का, चावल (अक्षत) और फूल डालें

  • कलश के ऊपर आम या अशोक के 5 या 7 पत्ते रखें

  • इसके ऊपर एक छोटी डलिया या ढक्कन में चावल भरकर रखें

  • नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर रखें

  • इसके बाद विधि-विधान से माता के सामने कलश स्थापित करें

पूजा करते समय सच्चे मन से माता का ध्यान करें और अपनी मनोकामना मांगें। मान्यता है कि पूरे नौ दिन भक्ति करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update