akhbaar update

आईएएस के फार्म हाउस में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 18 जुआरी गिरफ्तार




महू।  अवलीपुरा मानपुर स्थित एक फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मारकर 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 13 लाख 67 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। यह फार्म हाउस आईएएस अधिकारी वंदना वैद्य और उनके पति अमरीश वैद्य के नाम पर बताया जा रहा है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अवलीपुरा के कोठी निवास फार्म हाउस में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। टीम जब मौके पर पहुंची तो फार्म हाउस का मुख्य गेट बंद था, लेकिन अंदर से आवाजें आ रही थीं। इसके बाद पुलिस पीछे की ओर से अंदर पहुंची, जहां बरामदे में कई लोग ताश पर दांव लगाकर जुआ खेलते मिले।

पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान 5 लोग भागने में सफल हो गए, जबकि 18 लोगों को मौके से पकड़ लिया गया।

पुलिस ने जुआरियों के पास से 13.67 लाख रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते, 30 मोबाइल फोन, 10 नई ताश की गड्डियां और 2 कारें जब्त की हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 28.67 लाख रुपए बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आईएएस वंदना वैद्य और उनके पति अमरीश वैद्य पहले जबलपुर में भी पदस्थ रह चुके हैं। उनके नाम के फार्म हाउस में जुआ फड़ पकड़े जाने की घटना अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update