जबलपुर। ईरान-इजराइल युद्ध के असर से मध्यप्रदेश के कई शहरों में पिछले दो दिनों से गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हो गई है। खासकर कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से होटल, रेस्टॉरेंट और छोटे कारोबारियों को परेशानी हो रही है।
जबलपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की भी किल्लत देखी जा रही है। लोगों को सिलेंडर के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं कुछ हॉकर चोरी-छिपे करीब 1300 रुपए में सिलेंडर देने की बात कर रहे हैं। गैस की कमी से शादियों और छोटे कारोबारों पर भी असर पड़ रहा है।
प्रदेश के दमोह, उज्जैन, भोपाल, शिवपुरी और अन्य शहरों में भी गैस की सप्लाई कम होने से होटल और रेस्टॉरेंट संचालक परेशान हैं। कई जगहों पर लोग लकड़ी या अन्य विकल्प से खाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्द गैस की सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो होटल-रेस्टॉरेंट और अन्य कारोबार चलाना मुश्किल हो जाएगा।