akhbaar update

स्वच्छता का संदेश: नुक्कड़ नाटक से घसिया बस्ती में फैलाई जागरूकता



जबलपुर। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर संभाग क्रमांक 16 के वार्ड 50 स्थित घसिया बस्ती में नुक्कड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कलाकारों ने नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया। नाटक में बताया गया कि अगर लोग गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें और कचरा डस्टबिन में डालें, तो पूरे इलाके को साफ रखा जा सकता है।

बच्चों और महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

कार्यक्रम में बस्ती के बच्चों और महिलाओं ने भी उत्साह से भाग लिया। बच्चों को स्वच्छता दूत बनकर अपने घर और मोहल्ले को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं महिलाओं को घर से निकलने वाले कचरे का सही तरीके से निपटान करने और प्लास्टिक का कम उपयोग करने की जानकारी दी गई।

सभी ने लिया बस्ती को स्वच्छ बनाने का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय लोगों ने मिलकर अपने वार्ड को साफ और आदर्श बनाने का संकल्प लिया। निगमायुक्त ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और इसे अपनी आदत बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी कुंजी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update