akhbaar update

जबलपुर में अवैध शराब पर कार्रवाई, 1250 पाव शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार




जबलपुर। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अधारताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक मकान की छत से 25 पेटियों में रखी 1250 पाव देशी शराब बरामद की और दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।


थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे के अनुसार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांधी चौक कटरा क्षेत्र में एक घर की छत पर भारी मात्रा में अवैध शराब रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस को विवेक कोरी के मकान की छत पर नारायण जायसवाल और विवेक कोरी मिले, जबकि गौरव जायसवाल अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। तलाशी के दौरान वहां से 25 पेटियों में कुल 1250 पाव देशी शराब बरामद की गई।

पूछताछ में नारायण जायसवाल ने बताया कि वह अपने बेटे गौरव के साथ मिलकर शराब बेचने के लिए यह स्टॉक रखे हुए था। वहीं विवेक कोरी ने माना कि उसने अपने मकान की छत इस काम के लिए दी थी और इसके बदले उसे पैसे मिलने थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सैमसंग और एक वीवो कंपनी का मोबाइल भी जब्त किया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा  के तहत मामला दर्ज किया गया है।


 

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update