akhbaar update

कटक के बड़े अस्पताल में आग का हादसा, 10 मरीजों की मौत






 कटक। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में रविवार-सोमवार की रात करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 7 मरीजों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 की मौत इलाज के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार आग अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी थी। उस समय वहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों को बाहर निकालने के दौरान अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी भी झुलस गए। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi सुबह अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

बताया जा रहा है कि यह अस्पताल कटक का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां ओडिशा के अलग-अलग जिलों से मरीज इलाज कराने आते हैं। घटना के बाद प्रशासन ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और बिजली व्यवस्था की भी जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update