जबलपुर/मंडला। जबलपुर में रहने युवक सुमित कुशवाहा की मंडला में हत्या कर लाश को जंगल में फेंक दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। सुमित 11 फरवरी से लापता था। जिसकी शिकायत परिजनों ने थाना में की थी। मामले में पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस अधिकारियों ने ग्राम घाना तिलवारा में रहने वाला सुमित कुशवाहा उम्र 30 वर्ष की मंडला के टिकरिया में शादी हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी जमुना पटेल करीब एक साल से मायके में रह रही थी। जिससे मिलने के लिए सुमित मंडला गया था। जहां से वह 11 फरवरी को पत्नी जमुना को लेकर जबलपुर के लिए रवाना हुआ, लेकिन घर नहीं आया। घर न आने पर भाई अमित ने एक दिन पहले मंडला पहुंचकर टिकरिया थाना में लापता होने की जानकारी दी। इधर परिजन सुमित की तलाश में जुटे रहे, इस बीच ग्रामीणों ने टिकरिया के जंगल में लाश देखी तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई तो उन्होने सुमित के रुप में पहचान लिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले है। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सुमित की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप-
सुमित के भाई अमित कुशवाहा ने मृतक की पत्नी जमुना पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुमित की पत्नी एक साल से मायके पर में रहती है। वहां पर ही उसका किसी के साथ अफेयर है। आरोप में कहा कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर भाई की हत्या कर जंगल में छोड़कर फरार हो गया।