जबलपुर - क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस ने मिलकर नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 4,800 बोतल कफ सिरप जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 8.64 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई कटंगी रोड स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस के पास की गई। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि यहां बड़ी मात्रा में कफ सिरप रखी हुई है। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पूरा माल जब्त कर लिया।
जांच में पता चला कि यह कफ सिरप ट्रांसपोर्ट के जरिए दूसरे जिले भेजी जा रही थी। ड्रग विभाग के अनुसार इस तरह की सिरप का नशे के रूप में गलत इस्तेमाल होता है, इसलिए इसकी बिक्री और स्टॉक पर सख्त नियम हैं।
पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।