akhbaar update

शिवराज संग सुलह पर नरमी, शंकराचार्य विवाद पर विवेक तनखा का सख्त रुख


 जबलपुर। अपने जबलपुर प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तनखा ने पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हुए मानहानि मामले में पहली बार मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबे समय से चल रहे इस कानूनी विवाद का अब पटाक्षेप हो चुका है और उन्होंने अपना मानहानि का मुकदमा वापस ले लिया है।

शिवराज सिंह से मित्रता और एससी के आग्रह पर लिया फैसला

विवेक तनखा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आग्रह और शिवराज सिंह चौहान के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा, शिवराज जी से मेरे संबंध मित्र जैसे हैं। मेरा मानना है कि किसी भी विवाद या बात का एक सुखद अंत होना चाहिए। तनखा ने यह भी साझा किया कि संसद में उनकी शिवराज सिंह चौहान से सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई थी, जिसके बाद सकारात्मक चर्चा हुई और उन्होंने मुकदमा वापस लेने का निर्णय लिया।

शंकराचार्य विवाद पर बोले, धर्म पर राजनीति न हो

​माघ स्नान के दौरान शंकराचार्य के साथ हुए विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद तनखा ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्यजी या किसी भी धर्मगुरु के साथ इस तरह का व्यवहार अशोभनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गंगा माँ सबकी हैं और शंकराचार्य जी को रोकना पूरी तरह गलत था। तनखा ने नसीहत देते हुए कहा कि धर्म को कभी भी राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए और धार्मिक आस्थाओं का सम्मान सर्वोपरि है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update