जबलपुर. नेशनल एडवेंचर इंस्टीट्यूट पचमढ़ी में 2 से 6 फरवरी तक आयोजित 27वे इंटरनेशनल एडवेंचर प्रोग्राम में सर्विस देने हेतु पश्चिम मध्य रेल राज्य मुख्यालय भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य सचिव सौरव कुमार, सहायक राज्य सचिव के नंदनवार, राज्य संगठन आयुक्त रंजन कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जबलपुर एवं भोपाल मंडल से दो - दो रोवर्स एवं रेंजर्स शामिल हुए थे
इस अंतर्राष्ट्रीय एडवेंचर शिविर में कुल 155 सदस्य शामिल हुए जिनमें 7 सदस्य श्रीलंका के भी थे जहां सदस्यों को पैरासेलिंग, जेट स्पार्इ$, ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, स्काय साइक्लिंग आदि करवाएं गए मंडल के रोवर्स रेंजर्स ने उक्त शिविर में सराहनीय योगदान दिया और सफलतापूर्वक वापस आये इस मौके पर जबलपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं मुख्य जिला आयुक्त सुनील टेलर, जिला आयुक्त स्काउट एवं मंडल कार्मिक अधिकारी इंचार्ज वरुण चतुर्वेदी, दीप्ति शर्मा जिला आयुक्त गाइड एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर पश्चिम, मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं सहायक जिला आयुक्त नीतीश कुमार सोने, सहायक जिला आयुक्त एवं सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण शचिपति नन्दन तथा मंडल के पदाधिकारी नेजिला सचिव अनिल चौबे, संयुक्त सचिव संजीव तिवारी, जिला संगठन आयुक्त विमलेश तिवारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त आशीष कुमार सोनकर द्वारा बधाई प्रेषित की गई
