जबलपुर। शहर के रांझी क्षेत्र में 58 साल की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 67 वर्षीय आरोपी महेश चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के पति का करीबी दोस्त बताया जा रहा है।
महिला ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले वह प्रसाद देने आरोपी के घर गई थी। उस समय वह घर में अकेला था। इसी दौरान आरोपी ने जबरदस्ती गलत काम किया और किसी को बताने पर जान से मारने व बदनाम करने की धमकी दी।
महिला का कहना है कि इसके बाद आरोपी कई बार धमकी देकर उसके साथ गलत काम करता रहा। डर और बदनामी की वजह से वह चुप रही।
सितंबर 2025 में महिला ने यह बात अपने पति को बताई। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।