akhbaar update

जबलपुर में भाजपा और कांग्रेस का प्रदर्शन, रसल चौक पर हंगामा

 



जबलपुर। दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम को लेकर रविवार को जबलपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रदर्शन देखने को मिला।


भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने रसल चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। उनका कहना था कि कांग्रेस का कृत्य देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है।


प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही भारी बल तैनात कर बैरिकेड्स लगा दिए थे, ताकि कोई विवाद न हो।


वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी जवाबी प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर नारेबाजी की। कांग्रेस का कहना था कि भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है।


पुलिस की सख्ती के कारण दोनों पक्ष आमने-सामने नहीं आ सके और स्थिति शांतिपूर्ण

 बनी रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update