जबलपुर। खितौला थाना पुलिस ने अवैध रेत के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए डम्फर चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रेत से भरा डम्फर भी जब्त कर लिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि झिंगरई की ओर से एक डम्फर में चोरी की रेत ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर झिंगरई चौराहे पर घेराबंदी कर डम्फर क्रमांक MP 20 GA 2144 को रोका गया। जांच में डम्फर रेत से भरा मिला। चालक रामकृपाल बर्मन (40), निवासी जुनवानी कला, रेत के कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।
पूछताछ में उसने बताया कि यह रेत रंजीत पटेल (29), निवासी झिंगरई के कहने पर ऑर्डर पर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने रंजीत पटेल को भी पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में खितौला थाना प्रभारी और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

