जबलपुर। ओमती थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 11:50 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर कई लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा भंवरताल गार्डन से शुरू होकर रसल चौक तक चलता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बहुत तेज चल रही थी और चालक का नियंत्रण खो गया था। इसके बावजूद कार नहीं रुकी और रास्ते में एक युवती, स्कूटर सवार, एक पुलिसकर्मी और अन्य लोगों को टक्कर मारती चली गई।
आयकर विभाग कार्यालय के पास कार ने गैस सिलेंडर वाले वाहन और सड़क किनारे खड़ी कारों व मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचाया। आखिर में कार मिंट पार्क की दीवार से टकराकर रुकी।
हादसे में कार चालक सहित 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 14 साल का एक बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।