akhbaar update

जबलपुर: 17 मामलों के आरोपी साजन उर्फ अमन सोनकर पर एन.एस.ए., केन्द्रीय जेल भेजा गया





 जबलपुर। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शातिर बदमाश साजन उर्फ अमन सोनकर (25) के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 (एन.एस.ए.) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जिसके बाद रांझी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरुद्ध करा दिया।


पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2019 से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, अवैध वसूली, मारपीट सहित कुल 17 गंभीर अपराध दर्ज हैं। उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया था।


समय-समय पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद सुधार न होने और आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए एन.एस.ए. के तहत सख्त कदम उठाया गया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update