akhbaar update

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ा

 


इस्लामाबाद/काबुल। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव शुक्रवार को और गंभीर हो गया। पाकिस्तानी सरकार के बयान के अनुसार, अफगान तालिबान के ठिकानों पर “कार्रवाई” की गई। बताया गया कि राजधानी काबुल और दक्षिणी शहर कंधार समेत कुछ इलाकों में धमाकों और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताुल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर कहा कि “अफगान तालिबान के रक्षा ठिकानों” को निशाना बनाया गया है। उनके मुताबिक यह कार्रवाई सीमा पार से हो रहे हमलों के जवाब में की गई।

काबुल में दो घंटे तक गूंजती रहीं आवाजें

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, काबुल में करीब दो घंटे तक लड़ाकू विमानों की आवाज और तेज धमाके सुनाई दिए। वहीं कंधार में भी आसमान में जेट विमानों की उड़ान की खबरें आईं।

तोर्खम बॉर्डर के पास मोर्टार गिरा

पूर्वी प्रांत नंगरहार प्रांत के तोर्खम बॉर्डर क्रॉसिंग के पास लौट रहे शरणार्थियों के एक कैंप में मोर्टार गिरने की जानकारी सामने आई है। इस घटना में सात लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।

हालात तनावपूर्ण

दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय से सीमा पर झड़पें और आरोप-प्रत्यारोप बढ़े हैं। ताजा घटनाओं के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। फिलहाल आधिकारिक तौर पर “ओपन वॉर” की घोषणा की पुष्टि स्पष्ट रूप से नहीं हुई है, लेकिन दोनों ओर से कड़ी बयानबाजी जारी है।

स्थिति पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update