akhbaar update

जबलपुर: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल और 170 कारतूस के साथ दो गिरफ्तार



जबलपुर में क्राइम ब्रांच और गोसलपुर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को एक देशी पिस्टल और 170 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक सफेद रंग की होंडा सेंट्रो कार (एमपी 20 सीके 6302) भी जब्त की गई है।

पुलिस को सूचना मिली कि कटनी की ओर से आ रही कार में हथियार और गोला-बारूद लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर मोहतरा टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दरोगा उर्फ विशाल पाण्डे (25) निवासी पटेल नगर महाराजपुर थाना अधारताल और आदर्श बेन (22) निवासी सुहागी थाना अधारताल क्षेत्र बताए।

तलाशी के दौरान विशाल पाण्डे की कमर से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। कार के डैशबोर्ड से 160 नग .32 बोर के जिंदा कारतूस और आदर्श बेन के पास से 10 नग .315 बोर के जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कारतूस उत्तर प्रदेश के अतर्रा, बांदा से 80 हजार रुपये में खरीदे थे।

दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट  के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी विशाल पाण्डे पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update