akhbaar update

बरगी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गांजे के साथ गिरफ्तार



जबलपुर। क्राइम ब्रांच और बरगी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 युवकों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 6 किलो 686 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 34 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक बस से गांजा लेकर जबलपुर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बरगी बायपास पर बस रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान चारों युवकों के बैग और थैलों से गांजे के पैकेट मिले।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा खरीदकर ला रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update