जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार बंटू चौधरी (28) ने बताया की 2 फरवरी की शाम वह अपने घर के आंगन में बैठा था, तभी राज उर्फ रज्जू चौधरी वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने बका से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसके कान के ऊपर गंभीर चोट आई और कान कटकर लटक गया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राज उर्फ रज्जू चौधरी (27) निवासी सुहागी को पकड़ लिया और हमले में इस्तेमाल बका भी जब्त कर लिया।