akhbaar update

आयुध निर्माणी खमरिया को ‘गोल्डन पीकॉक एचआर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025’ से सम्मान



जबलपुर। मुंबई में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह के दौरान आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) को वर्ष 2025 के ‘गोल्डन पीकॉक एचआर एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से नवाजा गया। संस्थान की ओर से मुख्य महाप्रबंधक शैलेश वगेरवाल ने यह सम्मान प्राप्त किया।

ओएफके प्रबंधन के अनुसार यह पुरस्कार संस्थान की सशक्त प्रशासनिक प्रणाली, प्रभावी मानव संसाधन नीतियों और कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध कार्यशैली का प्रमाण है।

सम्मान ग्रहण करते हुए वगेरवाल ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमवर्क भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। उन्होंने इसे पूरी ओएफके परिवार की साझा सफलता बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update