akhbaar update

जबलपुर रेल मंडल का सघन टिकट जांच अभियान, 10 माह में 52.90 करोड़ की वसूली

 

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के जबलपुर रेल मंडल ने सघन टिकट जांच अभियान चलाकर बड़ा राजस्व हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 तक 10 महीनों में 7 लाख 21 हजार से अधिक बिना टिकट या अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे रेलवे को 52 करोड़ 90 लाख रुपये मिले।

यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने अलग-अलग स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार जांच की।

प्रमुख उपलब्धियां (1 अप्रैल 2025 – 31 जनवरी 2026)

🔹 बिना टिकट यात्रा
3.33 लाख मामले, 29.36 करोड़ रुपये वसूले गए।

🔹 निम्न श्रेणी टिकट लेकर उच्च श्रेणी में यात्रा
3.81 लाख मामले, 23.39 करोड़ रुपये वसूले गए।

🔹 बिना बुकिंग अतिरिक्त सामान (ओवरलोड लगेज)
8.41 हजार मामले, 14.88 लाख रुपये वसूले गए।

जनवरी 2026 का परिणाम

केवल जनवरी माह में 59 हजार से अधिक मामलों में कार्रवाई हुई और 3 करोड़ 96 लाख रुपये का राजस्व मिला।

रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और बिना टिकट यात्रा पर सख्ती की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update