मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन किसी से भी बात सोच-समझकर करें। माता-पिता से सलाह लेकर ही कोई बड़ा निर्णय लें। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। पुराना लेन-देन यदि अटका था तो वह सुलझ सकता है।
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन नौकरी के लिहाज से अच्छा रहेगा। जिम्मेदारी भरा पद मिल सकता है, इसलिए आसपास के लोगों को पहचानकर चलें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। परिवार के किसी सदस्य से किया वादा पूरा करना जरूरी होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्या भी दूर हो सकती है।
मिथुन राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नए संपर्कों से लाभ होगा, लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। सहयोगी परेशान कर सकते हैं, इसलिए किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें। व्यवसाय में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। माता से किया वादा समय रहते पूरा करें।
कर्क राशि वालों को आज बेवजह तनाव लेने से बचना चाहिए। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। सरकारी मामलों में सोच-समझकर बोलें। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत से सुलझ सकती है। धन से जुड़ा रुका काम पूरा हो सकता है।
सिंह राशि के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। व्यवसाय में बदलाव लाभकारी सिद्ध होंगे। विदेश जाने की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का योग है और संतान से किया वादा निभाना होगा।
कन्या राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। काम का बोझ रहेगा, लेकिन सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। भाई-बहनों की बातों में बेवजह न पड़ें। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए बाहर जा सकता है। पुरानी गलती से सीख लें।
तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए निवेश के अवसर मिलेंगे और व्यापार में पार्टनर बन सकता है। नया घर या मकान खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। बाहर के खाने से परहेज करें, वरना पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। छोटे बच्चे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा का योग भी है।
वृश्चिक राशि वालों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भागदौड़ रहेगी। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोग सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। पुराने मित्र से मुलाकात होगी, लेकिन सरकारी कामों में अड़चन आ सकती है।
धनु राशि के लिए दिन ऊर्जावान रहेगा। ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। शत्रुओं पर विजय पाने की कोशिश सफल होगी, लेकिन बॉस की बातों पर ध्यान दें। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। मन की इच्छा को लेकर माता से बातचीत कर सकते हैं।
मकर राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में दिन अच्छा है। भागदौड़ अधिक रहेगी। पार्टनर पर भरोसा सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में खुशखबरी मिल सकती है। घर बनवाने की शुरुआत हो सकती है, लेकिन कोई छुपा राज जीवनसाथी के सामने आ सकता है। जरूरी जानकारी किसी से साझा न करें।
कुंभ राशि के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। साल की शुरुआत सकारात्मक रहेगी और योजनाओं को पूरा करने में समय देंगे। पिता से यदि नाराजगी चल रही है तो सोच-समझकर बात करें। मेहनत का फल मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव दूर होगा।
मीन राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। मौसम के विपरीत प्रभाव से बचें। व्यापारियों को पार्टनर से खुशखबरी मिलेगी। किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा। परिवार के किसी सदस्य से धन उधार लेना पड़ सकता है या बैंक लोन की जरूरत पड़ सकती है।
