akhbaar update

सड़क हादसों में तीन की मौत






जबलपुर रांझी, कुंडम और सिहोरा थाना अंतर्गत तीन अलग अलग सडक हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।
रांझी पुलिस ने बताया कि रावण पार्क काली मंदिर के पास निवासी विषाल शर्मा क्रेशर का काम करता है, 16 जनवरी की रात लगभग 11 बजे कार से सतपुला की ओर रांझी जा रहा था। उसके आगे परिचित का अखिलेष उपर्फ रिंकू चौरसिया मोपेड से जा रहा था, जैसे ही इंजीनियरिंग कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल के पास पहुंचे, तभी टैंकर के चालक ने सामने से अखिलेष की मोपड में टक्कर मार दी। हादसे में अखिलेष के सिर, हाथ में गंभीर चोटें आई, जिसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरा मामला

कुण्डम पुलिस ने बताया कि सातावेली निवासी बलराम झारिया को निवास रोड मुक्तिधाम के पास जाते समय सडक हादसे में 17 जनवरी की सुबह 8 बजे घायल हो गया, जिसके बाद बलराम के भाई और दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बलराम झारिया 20 साल को मृत घोषित कर दिया।

तीसरा मामला
सिहोरा पुलिस ने बताया कि चंदापुरा सीकमपुर मिलक टांडा जिला रामपुर उत्तरप्रदेष निवासी अरबाज ने सूचना दी कि फेब्रिकेषन का काम हैदराबाद में करता है। 16 जनवरी को अपने साथी सलमान अली, मोहसीन अली, शाहरूख, जमशेद आलम के साथ चालक मोहम्मद आजम निवासी चंदापुरा सीकमपुर मिलक थाना टांडा जिला रामपुर की अर्टिका कार क्रमांक यूपी 22 एवी 8558 से हैदराबाद से अपने घर चंदापुर जा रहे थे सुबह लगभग 7 बजे जैसे ही उल्दना ब्रिज के पास एनएच 30 रोड़ पर पहॅुचे तो कार का चालक मोहम्मद आजम ने तेज गति से चलाते हुए रोड़ किनारे लगे बोर्ड में टक्कर मार दिया। जिससे सलमान अली 25 वर्ष निवासी चंदापुरा को चोटें आ गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update