akhbaar update

अज्ञात हमलावरों ने की युवक की चाकू गोदकर हत्या

 

 

जबलपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मांडवा बस्ती निवासी मोनू झरिया (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोनू रात के समय कांचघर चौक स्थित संगम टेंट हाउस के पास फुलकी खा रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और अचानक मोनू को चारों ओर से घेर लिया।

इससे पहले कि मोनू कुछ समझ पाता, हमलावरों ने अपने पास रखे धारदार चाकुओं से उस पर हमला कर दिए। मोनू के शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। वारदात इतनी निर्मम थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।

पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।


शहर में दहशत, सुरक्षा पर सवाल


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update