akhbaar update

15 मिनट के लिए घर से बाहर गई महिला, लौटकर देखा तो उड़ गए 50 हजार और जेवर

 



जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर कछपुरा में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर 50 हजार रुपए नकद सहित सोने-चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पुष्पनगर कछपुरा निवासी 42 वर्षीय आरती दाहिया 22 जून की दोपहर करीब 12 बजे यादव कॉलोनी किराया देने के लिए घर से निकली थीं। उन्होंने घर के दरवाजे की कुंडी लगाई थी, लेकिन ताला नहीं लगाया था। करीब 15 मिनट बाद जब वह वापस लौटीं तो घर की कुंडी लगी हुई थी।

कुछ देर बाद पति अजय दाहिया ने फोन कर मिस्त्री को भुगतान करने के लिए कहा। जब आरती ने अलमारी खोलकर पैसे निकालने की कोशिश की तो देखा कि अलमारी का लॉक खुला हुआ था और लॉकर टूटा पड़ा था। जांच करने पर लॉकर में रखे 50 हजार रुपए नकद, सोने का हार, छह अंगूठियां, एक चेन, पांच नग बाले, दो नग लॉन्ग तथा चांदी की पायल और बिछिया गायब मिली।

सूचना पर लार्डगंज थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरों की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update