akhbaar update

आज का राशिफल

 



मेष राशि: आज का दिन ऊर्जावान रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी से आपकी छवि निखरेगी। दान–पुण्य के कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों से बेवजह विवाद से बचें। प्रॉपर्टी खरीद से जुड़ा निर्णय फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है


वृष राशि: आज अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होगी और काम समय पर पूरे होंगे। परिवार के साथ घूमने-फिरने का योग है। सेहत को लेकर सावधानी रखें। बिजनेस की पुरानी समस्याओं को बातचीत से सुलझाएंगे। परिवार में विवाह प्रस्ताव तय होने से खुशियों का माहौल बनेगा।


मिथुन राशि: आज अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों की उलझनें सुलझेंगी। नया वाहन खरीदने का योग है। किसी को धन उधार देने से बचें। किसी राजनीतिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।


कर्क राशि: आज का दिन मिश्रित फल देगा। वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा और काम समय पर पूरे होंगे। भाई-बहनों से तालमेल अच्छा रहेगा। किसी विरोधी से कामकाजी बातचीत संभव है। मनोकामना पूरी होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है।


सिंह राशि: आज का दिन बेहतर रहेगा। बेवजह वाद-विवाद से दूर रहें। नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। जिम्मेदारी भरे काम में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर गुरुजनों से चर्चा होगी। शौक-मौज पर खर्च बढ़ सकता है।


कन्या राशि: आज अनुकूलता बनी रहेगी। सुख-साधनों में वृद्धि होगी और अनुभव का लाभ मिलेगा। ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। वाणी में संयम रखें। संतान को उच्च शिक्षा के लिए बाहर भेजने का विचार बन सकता है।


तुला राशि: आज सेहत पर विशेष ध्यान दें। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। रुके काम गति पकड़ेंगे। घर के रिनोवेशन की शुरुआत हो सकती है। आय में सुधार होगा। माताजी से जरूरी बातचीत होगी। कुछ शत्रु मित्र बन सकते हैं।


वृश्चिक राशि: रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। नौकरी में समय पर काम पूरा करेंगे और सहकर्मियों की मदद करेंगे। घर में पूजा-पाठ का आयोजन संभव है। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। बिजनेस में अटका धन वापस मिलने के संकेत हैं।


धनु राशि: आज लाभदायक दिन है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। संतान के परीक्षा परिणाम आ सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। पारिवारिक मामलों को बातचीत से सुलझाएं। प्रमोशन को लेकर बॉस से चर्चा संभव है।


मकर राशि: विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखें। सोच-समझकर काम पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति के मामले में सफलता मिल सकती है। उधार लिया धन लौटाने का दबाव बन सकता है। आर्थिक मजबूती पर ध्यान दें। उधार का वाहन चलाने से बचें। नई पहल सफल होगी।


कुंभ राशि: जोखिम भरे कामों से दूरी रखें। भाग्य साथ देगा। कारोबार में आय के स्रोत बढ़ेंगे। बिल्डिंग मटेरियल से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। सहयोगियों से कहासुनी से बचें। सेहत को नजरअंदाज न करें और धोखे से सतर्क रहें।


मीन राशि: आज सोच-समझकर निर्णय लें। संतान के करियर को लेकर चिंता रह सकती है। बिजनेस में जोखिम न लें। कार्यक्षेत्र में अनजान लोगों से दूरी रखें। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। यात्रा में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update