akhbaar update

आज का राशिफल





 मेष राशि: आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में चल रहे वाद-विवाद बातचीत से सुलझ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पुरानी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ें। आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास करेंगे, लेकिन धन से जुड़ी किसी भी योजना पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

वृष राशि: आज अनावश्यक विवादों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। आर्थिक मामलों में समझदारी जरूरी होगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकता है। पुराने कर्ज उतारने का प्रयास करेंगे। मकान या प्लॉट के लिए लोन लेना पड़ सकता है। संतान के व्यवहार को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

मिथुन राशि: करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका था तो उसमें समझदारी दिखाएं। खर्च अधिक होगा, इसलिए बचत पर भी ध्यान दें। परिवार में नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क राशि: भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। खर्चों का हिसाब रखें, नहीं तो परेशानियां बढ़ सकती हैं। दूसरों की गलतियां निकालने से बचें, रिश्तों में खटास आ सकती है। व्यवसाय में बदलाव लाभदायक रहेगा, हालांकि मेहनत अधिक करनी होगी। भाई-बहनों से जिम्मेदारियों को लेकर बातचीत होगी।

सिंह राशि: लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो प्रयास कर सकते हैं, प्रमोशन या बेहतर अवसर मिल सकता है। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कन्या राशि: विरोधियों से सतर्क रहें। कर्ज से जुड़ा दबाव बढ़ सकता है। लापरवाही नुकसान दे सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, लेकिन पुराने गिले-शिकवे न निकालें। पिताजी की आंखों को लेकर डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा।


तुला राशि: दिन अनुकूल रहेगा। हर काम सोच-समझकर करें। करियर में लाभ मिलेगा। ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। मनपसंद व्यक्ति से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहेंगे।


वृश्चिक राशि: दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नए कदम उठाएंगे। साइड इनकम के योग बन सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। संतान से जरूरी विषयों पर बातचीत होगी।


धनु राशि: दिन मिश्रित लेकिन फलदायक रहेगा। एक के बाद एक अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। जरूरतमंद की मदद करेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आय में वृद्धि से खुशी मिलेगी। संतान का नए कोर्स में दाखिला हो सकता है।

मकर राशि: दिन मध्यम रहेगा। आय बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोग काम पर पूरा फोकस रखें। संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। परिवार में एकता बनी रहेगी। विवाह संबंधी अड़चन मित्र की मदद से दूर हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।


कुंभ राशि: दिन महत्वपूर्ण रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। दूर रह रहे किसी परिजन की याद आएगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है, सावधानी रखें। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। नया काम शुरू करने की इच्छा जागेगी।


मीन राशि: कामों पर ध्यान रखें, धन फंसने की संभावना है। कोई बड़ा जोखिम न लें। बिजनेस में पार्टनरशिप सोच-समझकर करें। वाणी में मधुरता बनाए रखें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर डॉक्टर से सलाह लें। संतान के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update