akhbaar update

रॉड से हमला कर युवक की हत्या


जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत एक युवक की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा  है कि युवक का शव  रॉड किनारे मिला पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि छुई खदान सुहागी नियासी में एक युवक के घायल हालत में मिलने की सूचना मिली। जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर से जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान उसकी शिनाख्त मझौली टिकुरी उमरिया निवासी हरीलाल यादव के रुप में की गई। मृतक के पिता लक्ष्मण ने बताया कि हरीलाल का राहुल झरिया,अमर उर्फ ,अगवानदास गोटिया ,अरविंद रैकवार, राहुल दुबे ,अभिषेक दुबे और आशु कोल से विवाद था। आरोपियों ने मिलकर रॉड से उसपर हमला किया जिसमे उसकी मौत हो गई। आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update