मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उलझनों से भरा रह सकता है। नए घर को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आसपास के लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। छोटे बच्चों के लिए उपहार लेने का विचार मन में आ सकता है। सरकारी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। परिवार का कोई सदस्य आपकी किसी बात से आहत हो सकता है।
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप गंभीर रहेंगे और किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। अधिकारियों से किसी बात पर कहासुनी होने की संभावना है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना की आशंका है।
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। पार्टनरशिप में नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आपके अंदर अतिरिक्त ऊर्जा रहेगी, जिसका सही दिशा में उपयोग करना जरूरी है। किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। माता को घूमाने-फिराने ले जा सकते हैं। धन और समय दोनों का सही प्रबंधन आवश्यक रहेगा।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने की जरूरत है और दिनचर्या को बेहतर करने का प्रयास करें। सरकारी निवेश की योजना बन सकती है। मौसम के कारण स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा।
सिंह राशि के जातकों को आज जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा न करें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से भागदौड़ रह सकती है। पारिवारिक बिजनेस में कुछ समस्याएं तनाव बढ़ा सकती हैं। संतान पढ़ाई में लापरवाही दिखा सकती है।
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। करियर में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है। रहन-सहन के स्तर में बदलाव आएगा। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी, लेकिन किसी की बात आपको परेशान कर सकती है। सरकारी मामलों में नई पहचान मिल सकती है। ननिहाल पक्ष से किसी का आगमन संभव है।
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। किसी सहयोगी से जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। रुकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। उधार दिया धन वापस मिलने के योग हैं। मेहनत का फल पाकर संतोष मिलेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है।
वृश्चिक राशि वालों को आज बेवजह गुस्सा करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में छोटी बातों को तूल न दें। कोई पुराना मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है, जिसे आप पूरा करेंगे। लेनदेन के मामलों में पारदर्शिता रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने का रहेगा। आपकी अनोखी कोशिशें सफल हो सकती हैं। व्यापार में किसी डील को फाइनल करने की योजना बनेगी, जो लाभदायक रहेगी। घर की साफ-सफाई और रखरखाव पर ध्यान देंगे। विरोधियों से सतर्क रहें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से अटके काम पूरे होंगे। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखनी होगी। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें और योजनाबद्ध तरीके से काम करें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से बाहर जाना पड़ सकता है। लगातार शुभ समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी पूरा सहयोग देंगे। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बन सकती है। माता से किए गए किसी वादे को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। किसी मित्र से मुलाकात संभव है।
मीन राशि वालों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय चल-अचल सभी पहलुओं पर ध्यान दें, नहीं तो गलत निर्णय हो सकता है। बिजनेस में मेहनत जारी रखनी होगी तभी सफलता मिलेगी। रुके हुए काम समय पर पूरे करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
