जबलपुर। रानीताल फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार पति-पत्नी घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, दंपति स्कूटी से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही दोनों स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में पति-पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया।
अचानक हुए हादसे के कारण कुछ देर तक फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल घायलों की पहचान, उनकी स्वास्थ्य स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Tags
Jabalpur

