akhbaar update

चावल घोटाले के बाद झुकेही रैक प्वाइंट पर भारी वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक


जबलपुर। फोर्टिफाइड चावल के परिवहन में गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने झुकेही रैक प्वाइंट पर सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को यहां भारी वाहनों के जरिए लोडिंग और अनलोडिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया। यह कार्रवाई हरदा, इंदौर और नीमच भेजे जाने वाले 10,797.18 क्विंटल चावल से जुड़े गबन के मामले के बाद की गई है।

मामले में 31 ट्रकों के जरिए भेजे गए चावल के गबन का आरोप है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ट्रांसपोर्टर किशन केशरवानी को गिरफ्तार किया है। वहीं, नागरिक आपूर्ति निगम ने भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस को झुकेही रैक प्वाइंट पर खाद्यान्न की लोडिंग और अनलोडिंग से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है।

अब तक ट्रेन के माध्यम से दूसरे जिलों में खाद्यान्न भेजने का काम भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस के पास था। कंपनी पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसे देखते हुए नागरिक आपूर्ति निगम ने वैकल्पिक इंतजाम करते हुए यह जिम्मेदारी दूसरे ट्रांसपोर्टर को सौंप दी है।

इस व्यवस्था का उद्देश्य झुकेही रैक प्वाइंट से खाद्यान्न की ढुलाई और अन्य जिलों तक उसकी आपूर्ति जारी रखना है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp