akhbaar update

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले

 



भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आदेश के बाद बैतूल, नर्मदापुरम, पन्ना और हरदा समेत कई स्थानों पर पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कुछ अधिकारियों को भोपाल और पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी तबादला सूची के मुताबिक बैतूल के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन को भोपाल में पुलिस उपायुक्त यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। नर्मदापुरम के एसपी साईकृष्ण एस. थोटा को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उनके स्थान पर उज्जैन की 32वीं वाहिनी के कमांडेंट दीपक कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इंदौर में साइबर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे सब्यसाची सराफ को पन्ना का नया एसपी बनाया गया है। वहीं हरदा के पुलिस अधीक्षक शशांक को पुलिस मुख्यालय भोपाल में एआईजी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय और विशेष सशस्त्र बल की विभिन्न वाहिनियों में तैनात अधिकारियों के पदों में भी बदलाव किया गया है।

किसान आंदोलनों के बाद तीन जिलों के एसपी बदले

तबादलों के पीछे किसान आंदोलनों से जुड़ी घटनाओं को भी एक प्रमुख वजह बताया गया है। नर्मदापुरम में किसान आंदोलन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हुई कार्रवाई के बाद कलेक्टर सोमेश मिश्रा को हटाया गया था। अब वहां के एसपी साईकृष्ण एस. थोटा को भी पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है।

पन्ना में केन-बेतवा परियोजना के विरोध में किसानों के प्रदर्शन के बाद पहले कलेक्टर उषा परमार को हटाया गया था। अब पन्ना की एसपी निवेदिता नायडू को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह सब्यसाची सराफ को पन्ना का एसपी बनाया गया है।

हरदा के एसपी शशांक का भी तबादला पुलिस मुख्यालय कर दिया गया है। बताया गया है कि करीब दो महीने पहले हरदा और नर्मदापुरम से जुड़े किसान समूह प्रदर्शन करते हुए भोपाल पहुंचे थे। राजधानी में हुए इन प्रदर्शनों के बाद पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। इसी पृष्ठभूमि में अब तीन जिलों के पुलिस अधीक्षकों में बदलाव किया गया है।


आईपीएस अधिकारी का नामनया पद और पदस्थापना
रघुवंश कुमार सिंहडीआईजी, पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल
दीपक कुमार शुक्लापुलिस अधीक्षक (SP), नर्मदापुरम
साईकृष्ण एस. थोटासहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), पुलिस मुख्यालय, भोपाल
वीरेंद्र जैनडीसीपी (ट्रैफिक), भोपाल
निवेदिता नायडूसेनानी, 10वीं वाहिनी विसबल (SAF), सागर
अंकित जायसवालपुलिस अधीक्षक (SP), हरदा
अमित सक्सेनापुलिस अधीक्षक (SP), बैतूल
सत्यसाची (सव्यसाची) सराफपुलिस अधीक्षक (SP), पन्ना
समर वर्मापुलिस अधीक्षक (SP), अलीराजपुर
अभिषेक आनंदसेनानी, 15वीं वाहिनी विसबल, इंदौर (अतिरिक्त प्रभार: एसपी, पीटीसी, इंदौर)
श्रुतिकीर्ति सोमवंशीसेनानी, 2वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर (अतिरिक्त प्रभार: 14वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर)

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp